देवास। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर माँ सरस्वती मंदिर पत्रकार वाटिका में मां सरस्वती जी का अभिषेक, हवन पूजन अनुष्ठान किया गया। बुधवार सुबह से ही वाटिका परिसर में मां सरस्वती जी के दर्शनार्थियों का दौर देर रात बना रहा। शहर के पत्रकार साथियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर मां सरस्वती मंदिर में दर्शन कर अभिषेक हवन, पूजन उपरांत भण्डारे में शामिल होकर अभिभूत हुए। मीडिया साथियों के लिए गर्व का विषय है, कि जहां पिछले वर्ष पत्रकार वाटिका बनी वहीं मां चामुण्डा देवी की असीम कृपा से मां सरस्वती मंदिर की स्थापना हुई। और बसंत पंचमी के पर्व पर वाटिका समस्त पत्रकार साथियों कि मदद से ब्राह्मणों, संत जनों द्वारा मां सरस्वती मंदिर में अभिषेक, हवन, पूजा अर्चना कर भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया। महाआरती के साथ हवन यज्ञ में पूर्णाहुति के दौरान पूर्व प्रेस क्लब सवरक्षक अनिल सिकरवार,श्रीकांत उपाध्याय, व तरुण मेहता, चेतन राठौर सहित समस्त पत्रकार गण मौजूद रहे। आयोजन के सूत्रधार वरिष्ठ पत्रकार राजेश मालवीय, खुबचंद मनवानी, डॉ मुकेश पांचाल ,हेमंत शर्मा,ओ पी गोयल, चेतन योगी,अजय शर्मा, शेखर कौशल सहित प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर ने सफल आयोजन होने पर सभी सम्मानित पत्रकार साथियों, श्रद्धालुओं को बसंत पंचमी पर्व की बधाई देते हुए कहा कि प्रति वर्ष इसी तरह पत्रकार वाटिका में मां सरस्वती मंदिर पर अभिषेक, हवन, पूजन, भण्डारे के आयोजन होगा और हर घर खुशहाली,पत्रकार एकता की मिसाल बनी रहेगी। ऐसी हम मां तुलना भवानी, मां चामुंडा देवी से प्रार्थना करते है। आभार अधिवक्ता/पत्रकार मोहनीश वर्मा ने माना।

