शुभकामना के रंग

कंचन विचार, बातों में सद्भावना के रंग
व्यवहार में हैं आपके शुभकामना के रंग.

केसर निवास गालों में, मुस्कान में गुलाब,
आंखों में हैं पलाशी मुखर भावना के रंग.

जब से सफर में जिन्दगी के, आप साथ हैं,
राहों में खुशी पूर्ण मनोकामना के रंग.

संकल्प हो प्रकृति और नदियों की सेवा
,दिल में हों प्रेम, -शांती की प्रार्थना के रंग

शाकिर अली दीप