देवास -अमलतास इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग साइंसेज बांगर देवास में दिनांक 22 मार्च को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला चिकित्सालय देवास से मानसिक रोग विषेशज्ञ डॉ.धर्मेंद्र प्रजापति द्वारा एक व्याख्यान का आयोजन किया गया था आज के समय लोगों की जीवनशैली में तनाव के कारण लोगो का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता जा रहा है और उनमें विचित्र व्यवहार परिलक्षित होने लगता है | इन लक्षणों को पहचानने के लिए म.प्र. शासन ने स्वास्थ्य विभाग के तहत यह आयोजन किया गया जिसमे नर्सिंग महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राओ को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के सम्बन्ध में व्याख्यान दिया गया उक्त कार्यक्रम में अतिथि डॉ.प्रशांत (एडमिनिस्ट्रेट्रर डायरेक्टर अमलतास हॉस्पिटल) उपस्थित थे। एवं अतिथि का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.मोहसिन खान (एम.एस.सी. मानसिक स्वास्थ्य ) द्वारा किया गया डॉ.धर्मेंद्र प्रजापति द्वारा मानसिक स्वास्थ्य से सम्बन्धित लक्षणों एवं बीमारियों के बारे संक्षिप्त जानकारी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को दी गई एवं मनहित ऐप डाउनलोड करवाया गया साथ ही टेली मानस नम्बर(1800-891-4416 या 14416 ) की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ. संगीता तिवारी द्वारा आभार प्रकट कर अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

