भारतीय नव-वर्ष नवजीवन की सरस मुस्कानशक्ति और स्वर्णिम सफलताओं का दिव्य वरदान

शाकिर अली दीप

भारतीय नव-वर्ष ,विक्रम संवत विश्व का सर्वश्रेष्ठ नव-वर्ष है, नई चेतना ताज़गी और हर्ष है, ,जीवन को खुशियां और आनंद से भर लेने का पर्व है , हमारे नववर्ष का स्वागत् उत्साह उमंग से करना हमारा कर्तव्य और कर्म है.
भारतीय नव-वर्ष का अभिनंदन प्रकृति अपने सम्पूर्ण सौन्दर्य ,श्रंगार ,उपहार,रस और सुगंध से करती है ,जीवन मे सेवा सहयोग सद्भावना और प्रेम के सुन्दर रंग भरती है ।

भारतीय नव-वर्ष आगमन से पहले इसके स्वागत् सत्कार मे प्रकृति सरसों के पीले पुष्पों की चादर खेतों मे बिछाती है, गेहूं की स्वर्णिम फसल परिश्रम का पुरस्कार बनकर किसान परिवारों के घर आती है, समृद्धि का आभास कराती है,कोयल स्वर अमृत की ताज़गी बरसाती है, पेड़ों और लताओं पर रेशमी कोपलें मुस्कुराती हैं, आंखों को भाती हैं , कलियां इन्द्रधनुषी पुष्प बनकर खिलती हैं, खिलखिलाती हैं ,सुगंध के सम्मोहन से लुभाती हैं, पक्षी चहकते हैं भंवरे गुनगुनाते हैं तितलियां खुश हो जाती हैं, पुष्प प्रेम से पराग पाती हैं, आम और महुए से अदृश्य जादुई तरंगें निकलकर मन मे उमंगों को जगाती हैं तब फाग उत्सव (होली) के रंगो मे नहाए हम भारतीय अनेकता मे एकता की तस्वीर बन जाते हैं
अपने नव-वर्ष से पहले अपनी सुन्दर और श्रेष्ठ संस्कृति की प्रतीक केसरिया पताकाएं लेकर खड़े पलाश और गुलमोहर इस नव-वर्ष की महानता के दर्शन कराते हैं, कड़ी धूप मे भी सर उठाकर जीवन के रंग दिखाते हैं, कोयल के नेतृत्व मे पक्षी खुशियों के गीत गाते हैं
अवतारों के आशीर्वाद और दिव्य घटनाओं के साक्षी ,हमारे भारतीय नव-वर्ष संवत्सर का अभिनंदन प्रकृति भी करती है*** रितुराज बसंत वंदनवार सजाते हैं,वृक्ष स्वास्थ्य के रक्षक फलों का महाप्रसाद बांटते हैं,खेत सोने जैसी फसलों का उपहार देते हैं,रेशमी और रगीन पुष्पों का सौन्दर्य ताज़गी जगाता है,सुगंध के गीत से वातावरण भर जाता है और यह आनंद उत्सव हमे उमंगों से भर देता है
हमारा भारतीय नववर्ष विक्रम संवत इस वर्ष का शुभारंभ करने वाले महाप्रतापी राजा विक्रमादित्य की उज्जैन मे भव्य रुप मे मनाया जाता है जिसके लिए भाजपा की सरकार और मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव बधाई के पात्र है ।
हमारा नववर्ष सूर्योदय के साथ पूजा,प्रार्थनाओं और शक्ति की आराधना पर्व नवरात्र से प्रारंभ होता है। जप,तप,साधना ,उपवास,दान-पुण्य के दिव्य वातावरण मे सेवा का संदेश और शिक्षा देकर श्रीराम जन्मोत्सव तक संयम की अग्नि मे तपाकर कंचन बना देता है ।09 अप्रैल को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा यानी हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2081 का पहला दिन होगा और इस दिन अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और शश राजयोग का संयोग बन रहा है. इस बार विक्रम संवत 2081 के राजा मंगल होंगे और मंत्री शनि देव होंगे. ऐसे में पूरे साल शनि और मंगल का प्रभाव बना रहेगा ।
आने वाले समय मे हमारा भारतीय नववर्ष विश्व भी स्वीकारेगा,इसका महत्व समझकर इसकी दिव्यता निहारेगा यह तय है ।
शहर की लोकप्रिय मॉडल,ब्रांड एम्बेसेडर,एक्टर,एंकर,युवा प्रेरणा ,बाबा महांकाल और खाटूश्याम की भक्त प्रतिभा प्रसाद कहती हैं भारतीय नववर्ष 2081 ,नवरात्रि और सब्र,शुक्र,जरुरतमंदो की भरपूर मदद सहित इबादत के इस्लामिक श्रेष्ठ महिने रमजा़न का मिलन भी भारतीय संस्कृति का सुन्दर और प्रेरक संयोग है ,
विश्वास रखें और प्रार्थना करें की सभी का मंगल होगा ।
आप सभी को शक्तिरूपा की भक्ति और साधना के पर्व नवराते सहित विश्व के सर्वश्रेष्ठ नूतन वर्ष 2081 ,गुड़ीपड़वा , चेटीचंड की हार्दिक शुभकामनाएं, ।