नवरात्र में चामुंडा माता को परंपरा अनुसार गहने पहनाए – कांग्रेस


चैत्र नवरात्र के पहले दिन चुनाव आचार संहिता का बहाना लेकर प्रशासन ने तोड़ी हिंदू परंपरा। चामुंडा माता के श्रृंगार से गहने नदारद। देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्री राजेंद्र मालवीय और शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री मनोज राजानी ने देवास कलेक्टर से मांग की है कि करोड़ों लोगों की आस्था की प्रतीक हमारी मां चामुंडा को तत्काल गहने पहनाए जाए। ये हमारी भावनाएं आहत करने वाला कृत्य है, जिससे आम जन में रोष है।