देवास। हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2081 गुड़ी पड़वा के पावन पर्व पर कैला देवी मंदिर समिति के संयोजक रायसिंह सेंधव के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारी दीपक गर्ग,ओ पी तापडि़या, रमन शर्मा, मदन सिंह धाकड़, हितेश गर्ग, अखिलेश दवंडे, मोहन श्रीवास्तव, गरिमा श्रीवास्तव, वीणा महाजन, प्रमिला मिश्रा, दिनेश साखला, सहित अनेक मातृ शक्ति एवं कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को मंगल तिलक लगाकर गुड़ धनिया का प्रसाद देकर नव वर्ष की शुभकामना दी एवं 15 से 21 अप्रैल तक कैला देवी मंदिर मिश्रीलाल नगर में साध्वी ऋतम्भरा जी द्वारा होने वाली श्री राम कथा का आमंत्रण पत्र देकर कथा श्रवण करने एवं आयोजन को सफल बनाने की अपील की। उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी चेतन उपाध्याय ने दी।

