अवैध वसूली पर कि जनपद ने कार्यवाही गुलजारीलाल बाथरी एवं इंजीनियर दीपक पटेल को कारण बताओं नोटिस जारी

बागली-भुतडी अमावस्या पर धारा जी में आयोजित मेले के दौरान 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक पिपरी ग्राम पंचायत सीमाअंतर्गत बोर पडावा मे नरसिंहपुर पंचायत के नाम से पंचायत द्वारा बैरियर लगाकर वाहनों से नियम विरुद्ध मनमानी वसूली की गई। इनमें दर निर्धारित
मोटरसाइकिल से ₹10
फोर व्हीलर एवं पिकअप वाहन से ₹50
तथा बस एवं बड़े वाहन से₹100 रसीद काटकर वसूलने के निर्देश थे। इस शुल्क की रसीद के बाद मेला परिसर में उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाना तय किया गया था। लेकिन इस मामले में बहुत अनियमितता सामने आई पिकअप वाहन बोलेरो वाहन और अन्य चार पहिया वाहनों से सो रुपए तक वसूले गए वही पार्किंग के नाम पर धारा जी मेला परिसर में भी वसूली की खबरें आई है। सोशल मीडिया पर पिकअप वाहन से सो रुपए वसूली की खबर वायरल होने पर बागली जनपद सीईओ राजीव मेडा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित जवाबदारी जनपद कर्मचारी इंजीनियर दीपक पटेल एवं जनपद के वर्ग तीन कर्मचारी गुलजारीलाल बाथरी को कारण बताओं नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। उचित स्पष्टीकरण नहीं देने की अवस्था में गंभीर कार्यवाही करने की बात की गई है। गौरतलब है कि मेले के दौरान समिति के अधिकतर लोगों के मोबाइल बंद थे। धारा जी आए श्रद्धालुओं ने नाम ना बताने की शर्त पर यह भी बताया कि इन लोगों ने नरसिंहपुर ग्राम पंचायत के माध्यम से सिर्फ 95000 की वसूली बताई है जबकि बैरियर पर इससे अधिक वसूली की गई है।
*शिकायत सही पायेजाने पर होगी कार्यवाही
हमें शिकायत मिली है कि कुछ चार पहिया वाहनो से भी₹100 की रसीद काट कर वसूली की गई वहीं मेला स्थल पर भी कुछ लोगों द्वारा पार्किंग के नाम पर वसूली की गई है ।इसकी जांच की जा रही है और संबंधित व्यक्तियों को नोटिस भी जारी किया गया है जांच में शिकायत सही पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

बागली जनपद सीईओ राजीव मेडा