आबकारी विभाग ने की कार्यवाही अवैध शराब की 8 पेटी व 400 पाव किये जप्त


देवास ग्राम सेकली में रिहायशी मकान से 8 पेटी,400 पाव देशी मदिरा प्लेन जप्त 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार
कलेक्टर महोदय देवास श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के *मार्गदर्शन तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी बी के वर्मा के नेतृत्व में आबकारी दल ने आज दिनांक 11.04.2024 को वृत्त टोंकखुर्द में मुखबिर सूचना के आधार पर आवकारी टीम द्वारा ग्राम सेकली पोस्ट रणायर कला तहसील टोंक खुर्द में एक रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी लेने पर कुल 8 पेटी,400 पाव देशी मदिरा प्लेन मात्रा 72 बल्क लीटर बरामद हुई तथा मौके से सौरभ कुमार शिवहरे को पकड़ा गया जिसने मदिरा को अवैध रूप से संग्रह कर रखी हुई थी जो मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एवं 34(2) का उलंघन होने से प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना लिया, जप्त सामग्री का मूल्य 28000 रुपए है।
आज की कार्यवाही में वृत्त प्रभारी टोंक खुर्द डी पी सिंह, आरक्षक गोविन्द बड़ावदिया, सनत कुमार ओझा सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।