मोहन वर्मा की दो पुस्तकों का विमोचन रविवार को

    शहर के रचनाकार मोहन वर्मा की दो नई पुस्तकों का विमोचन रविवार १४ अप्रैल सुबह ११ बजे मल्हार स्मृति मंदिर परिसर स्थित वरिष्ठ नागरिक सभागृह में रखा गया है ।
    मोहन वर्मा की यात्रा संस्मरण की पुस्तक

“कनाडा सफरनामा” तथा व्यंग्य संग्रह ” फटे में टांग”का विमोचन वरिष्ठ लेखक व पत्रकार अजय बोकिल भोपाल,वरिष्ठ साहित्यकार डॉ प्रकाश कांत देवास तथा प्रवीण खारीवाल अध्यक्ष स्टेट प्रेस क्लब म प्र इंदौर के हाथों होगा ।
उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व वर्मा के दो कविता संग्रह ” शिखर की ओर”तथा”शब्द शब्द उम्मीद” एवम वैचारिक निबंधों का एक संग्रह”समय के साथ” प्रकाशित हो चुके है। सभी साहित्यप्रेमी कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं ।