राज्यस्तरीय ओपन आर्म रेसलिंग में देवास के मुजाहिद बने चेम्पियन


देवास। मध्यप्रदेश आर्म रेसलिंग एसोशिएशन व इंदौर आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में इंदौर में राज्यस्तरीय मध्यप्रदेश ओपन आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया जिसमें 150 से अधिक खिलाडि़यों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में देवास के खिलाडि़यो ने अलग अलग वजन समूह में 0 से 66 किलोग्राम वजन समूह जूनियर व सीनियर दोनों में सुफियान मंसूरी ने गोल्ड मेडल ,66 से 74 किलोग्राम वजन समूह सीनियर में मुजाहिद शेख ने गोल्ड , 74 से 82 किलोग्राम वजन समूह जूनियर में रेहान अली ने ब्रॉन्ज मेडल ,व 82 से 94 किलोग्राम वजन समूह सीनियर में सकलेन खान ने गोल्ड मैडल प्राप्त किया। चेम्पियन ऑफ चेम्पियन के लिए शानदार व कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें देवास के खिलाड़ी मुजाहिद शेख ने अपनी कलाई का शानदार प्रदर्शन करते हुवे चेम्पियन ऑफ चेम्पियन का खिताब अपने नाम कर देवास का नाम रोशन किया। खिलाडि़यों की इस उपलब्धि पर देवास आर्म रेसलिंग एशोसिएशन के अध्य्क्ष श्रवण जयसवाल व मार्गदर्शक खालिक शेख चाचा ,हाजी अकबर शेख अज्जू कोषाध्यक्ष हाजी रेहान शेख ,उपाध्यक्ष अमन बेग, खुमान सिंह बेस, अजीम शेख ,विजय सोलंकी,इमरान कसेरा व सचिव मलिक शेख , मनदीप सिंह पंवार,जितेंद्र प्रजापति,अमनदीप छाबड़ा,सोहेब शेख,दिनेश वर्मा , सुनील पटेल ,योगेश परमार ,राज खान, पीयूष ठाकुर आदि ने सभी विजेता खिलाडि़यों का स्वागत व सम्मान किया। उक्त जानकारी मलिक शेख ने दी।