देवास के सबसे बड़े व सर्वश्रेष्ठ सीबीएसई, न्यू दिल्ली एफिलिएटिड सरदाना इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष पुनः सीबीएसई परीक्षाओं में पिछले वर्षों जैसे शानदार परीक्षा परिणाम दिया है। इस वर्ष पुनः देवास में साइंस स्ट्रीम टॉपर सरदाना इंटरनेशनल स्कूल से ही रहा है। गौरतलब है सरदाना इंटरनेशनल स्कूल का सीबीएसई परीक्षा परिणाम 100% तक रहता आया है। सीबीएसई परीक्षा परिणाम में सरदाना इंटरनेशनल स्कूल का औसत प्रतिशत भी देवास में सर्वाधिक रहा है।
शानदार रिजल्ट आने पर स्कूल के सभी टीचर्स व स्टाफ ने बच्चों तथा उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी व उनके मंगल भविष्य की कामना की।

