सरदाना इंटरनेशनल स्कूल में U 13 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ

कर्यक्रम की अध्यक्षता माँ तुलजा क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष श्री राजेश जी यादव (प्राधिकरण अध्यक्ष) एवं सयोंजक श्री वरुण अग्रवाल जी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर सर्जन सिंह मीणा ,राजू पहाड़िया, जसपाल खनूजा, विनोद सोनी, सत्यनारायण योगी , लखन योगी जी उपस्थित रहे।

वाइट लेदर बॉल टूर्नमेंट में 12 टीम भाग ले रही है जो कि 21मई से 30 मई तक सरदाना इंटरनेशनल ग्राउंड पर आयोजित होगा।

पहले दिन के मुकाबले में सरदाना इंटरनेशनल स्कूल के अक्षत गुजावत और मुस्कान योगी और दूसरे मैच में सरदाना इंटरनेशनल स्कूल के राजवीर कल्याणे ने अच्छा प्रदर्शन किया।