सतवास के फतेहगढ़ घाट पर हो रहा था निरंतर बालू रेत का अवेध उत्खनन


जिला कलेक्टर के निर्देश पर माइनिंग विभाग की बड़ी कार्यवाही
देवास के सतवास में लंबे समय से रेत माफिया सतवास के फतेहगढ़ तामखांन घाट से बालू रेत का अवैध उत्खनन कर रहे थे इसकी खबरें भी निरंतर चलाई जा रही थी,
जिला कलेक्टर श्री ऋषभ गुप्ता के निर्देश पर माइनिंग विभाग ने संबंधित घाटों पर कार्यवाही करते हुए चार कश्तियों के इंजन एवं चार ट्रैक्टर जप्त किए है, जानकारी के लिए बता दें कि जनपद पंचायत कन्नौद के एक नेता के इशारे पर यह सारा अवैध उत्खनन किया जा रहा था, माइनिंग विभाग के अनुसार हम जब भी कार्यवाही करने पहुंचते हैं रेत माफिया के कुछ लोग मुख्य मार्ग पर बैठे रहते हैं और हमारी सूचना पूर्व से ही रेत माफिया तक पहुंच जाती है,
और हमारे पहुंचने से पहले ही यह रेत माफिया ट्रैक्टर और कश्ती लेकर नदारत हो जाते हैं, माइनिंग विभाग के अनुसार अवैध उत्खनन की सूचना मिलने पर नियम अनुसार निरंतर कार्यवाही की जाएगी।