क्रीडा भारती द्वारा संचालित समर कैंप का समापन


देवास। 
खेल प्रशिक्षक सुनील मालवीय एवं कुमकुम सोलंकी ने बताया कि 5 से 31 मई 2024 तक क्रीड़ा भारती द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर सम्राट पुरी में समर कैम्प सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। समापन अवसर पर 31 मई 2024 को सभी संचालित गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। समापन समारोह पर कार्यक्रम आयोजित किया गया,मुख्य अतिथि रूप में क्रीड़ा भारती देवास के महामंत्री ओमप्रकाश सिंह जगावत, विशेष अतिथि चेतन राठौड़ सचिव प्रेस क्लब देवास एवं स्केट्स खो मध्य प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित थे।। क्रीड़ा भारती द्वारा विभिन्न स्थानों पर संचालित कैम्पो में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को अतिथियों ने प्रमाण पत्र देकर मैडल वितरित किए। देवास जिला क्रीड़ा भारती अध्यक्ष सुदेश सांगते, विष्णु वर्मा, गौरव कदम,प्रवीण डोबले, आतिश माली, अश्विनी जाधव, अपर्णा यादव, किरण राव, खुशबू पाटिल, युवराज सिंह, ऋतिक मुकाती, धर्मेन्द्र सिंह, ऋतुराज सिंह, तन्मय मेहता, हार्दिक मंडलोई, साक्षी मंडलोई, रैना कौशल, उर्वशी मंडलोई, गोरेश्वरी राठौर ने खिलाडिय़ो को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सैंडी अकादमी के पावन पाटिल, शैलेंद्र चंद्रवंशी, सूरज बामनिया, राजवीर ठाकुर, देवराज सांगते, रश्मि ठाकुर, हर्षिता कौशल, सुमित शर्मा, उदय भावसार,  निखिल सिंह मैहर, प्रियंका ठाकुर, हरिप्रिया यादव, शीतल चौधरी, तनीषा पांचाल, साध्वी पांडे, आकाश चौहान, रोहित मालवी, चेतन चौधरी, लखन योगी आदि उपस्थित रहे।