देवास। यमुना नगर में कैलादेवी से गंगा नगर जाने वाली की रोड के पास के दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने भराव कर दिया जिसके कारण नालियां बंद हो गई और यहां पर पानी भर गया और यह पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस रहा है। रहवासी विलास देशपांडे ने बताया कि नगर निगम की लापरवाही का नतीजा आज रहवासी भुगत रहे हैं। जरा सी बारिश में यहां पर भारी जल जमाव हो रहा है, और अभी जमकर तो बारिश भी नहीं हुई है अगर जम कर पानी गिरा तो लोगों के घरों में पूरा पानी घुस जाएगा। उन्होंने नगर निगम से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की निकासी का रास्ता बनाया जाए।

