सामाजिक कार्यकर्ता मोहन वर्मा को मिला सम्मान

देवास। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले मे उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को सम्मानित करने की कड़ी में इस बार शहर के सामाजिक कार्यकर्ता संस्था 

एक्ट ईव फाउंडेशन अध्यक्ष मोहन वर्मा को जिलाधीश श्री ऋषव गुप्ता द्वारा अनुकरणीय सामाजिक कामों के लिए सम्मानित किया ।
उल्लेखनीय है कि एक्ट ईव फाउंडेशन ने बीते वर्षों में समाजसेवियों और उद्योगों की सहायता से अब तक उन पचास सरकारी स्कूलों मे फर्नीचर उपलब्ध करवाया है जहां अब तक बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर थे। इसके साथ ही संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूलों की बेटियों को 15 से अधिक सेनेटरी पैड वेडिंग मशीनें भेंट की है और शिक्षा के क्षेत्र मे निरंतर सेवारत हैं ।
इसी के साथ मोहन वर्मा ने इस बार शहर मे
जल संचय और पानी बचाने की मुहिम मे जुटी टीम अमृत संचय में स्वैच्छिक कार्यकर्ता के रूप मे भी अनुकरणीय काम किया है,जिसके लिए भी उन्हें सम्मान प्राप्त हुआ है ।