राष्ट्रीय पर्व पर स्वास्थ्य विभाग पर उठते सवालिया प्रश्न?कही पर ताले लगे तो कही जिम्मेदारी ने राष्ट्रीय ध्वज जूते सहित फहराया

देवास जिले के खातेगाव विधानसभा क्षैत्र मे एक ओर विधायक हजारो लोगो के साथ तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रीय सम्मान का पाठ पढा रहे है वही उन्ही की सरकार के नुमाइंदे राष्ट्रीय पर्व का घोर अपमान कर रहे है। यह घटना एक कर्ता तो मानवीय भूल होती पर एक ही विभाग के आधा दर्जन जिम्मेवार गल्ती करता है तो उसको क्या माना जाए?

जी हां हम प्रमाणित बात ही शासन प्रशासन और आम उन लोगो के बीच लाते है जो राष्ट्रीय और जनहित मे होती है। इस बार भी राष्ट्रीय पर्व पन्द्रह अगस्त पर अधिकारी इतने मदमस्त है कि जिस क्षेत्र के विभाग प्रमुख होकर राष्ट्रीय पर्व की महत्ता को धत्ता बताते हुए अपने परिवार के साथ छुट्टी का लुफ्त उठाते देखे गये । खातेगाव स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत उप स्वास्थ्य केंद्रो पर इस बार राष्ट्रीय ध्वज नही फहराया गया उसमे ग्राम मुरझाल ,सुलगांव, निमारदी, और पटरानी ऐसे स्वास्थ्य केंद्र है जहा राष्ट्रीय ध्वज फहराने दुर केन्द्र के दरबाजा पर ताला लटकता रहा जबकि इन लापरवाह जिम्मेदारो को जरा भी भय नही की हमारी इस हरकत को उजागर करने के लिए आज मिडिया हर जगह मौजूद है जो अपनी फैनी नजर बनाकर रखेगी। इतना ही नही एक जिम्मेदार ब्लाक अधिकारी जूते पहने ही राष्ट्रीय ध्वज फहराकर झूठी वाहवाही लूट रहा है वह.है कन्नौद ब्लाक मेडिकल आफिसर जिन्होने जूते पहने ही राष्ट्रीय ध्वज फहरा दिया जिसका विडियो शोशल मिडिया पर जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है। क्या जिला प्रशासन इस घोर लापरवाह अधिकारियो को राष्ट्रीय ध्वज अपमान की परिधी मे लाकर कानूनी शिकंजा कसेगी या आगामी 26 जनवरी2025 पर बडे स्तर पर अपमान की इवारत लिखेगा? फिलहाल मुरझाल,सुलगांव,निमारदी, पटरानी उप स्वास्थ्य केन्द्र मे पदस्थ जिम्मेदारो को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन मे जबाब मांगा है अब देखने वाली बात तो यह होगी कि यह लोग कोनसा बाहना कर सफाई पैश करते है क्या इनका यह कृत्य माफी लायक होगा