21वीं सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण


देवास जिला आर्चरी एसोसिएशन एवं प्रगति एथलेटिक क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 21वीं सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सज्जन सिंह वर्मा पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन कार्यक्रम की अध्यक्षता फेथ फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती परिमिला श्रीनिवासन कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्री डीके विद्यार्थी उपाध्यक्ष भारतीय तीरंदाजी संघ एवं सॉफ्टबॉल की विक्रम अवार्ड कुमारी रागिनी चौहान श्री जाकिरउल्ला शेख संतोष मोदी युवा पार्षद राहुल पवार आदि अतिथि उपस्थित थे प्रारंभ में स्वागत भाषण आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री मनोज रजानी ने प्रस्तुत किया अतिथियों का स्वागत श्री मदनलाल कहार अनिल श्रीवास्तव राजीव श्रीवास्तव पवन यादव मुकेश श्रीवास्तव निरंजन यादव अरुण कुशवंशी शैलेंद्र चंद्रवंशी पवन पाटिल अभय शिर्के श्रीकांत अटवाल चंद्रपाल सिंह सोलंकी गुरचरण कौर आदि ने स्वागत किया मुख्य अतिथि श्री सज्जन सिंह वर्मा जी ने कहा कि यह स्टेडियम प्रगति क्लब एवं देवास जिला सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के प्रयासों से बनाया गया है जब हमने पहली बार यहां पर नेशनल प्रतियोगिता आयोजित कराई थी यहां बड़े-बड़े गड्ढे हुआ करते थे इसके प्रचार जैसे ही हमें सत्ता द्वारा मंत्री बनाया गया हमने पहले काम स्टेडियम निर्माण के लिए किया आज हमने खुशी हो रही है कि यहां पर हजारों की तादाद में खिलाड़ी अपना प्रशिक्षण लेने आते हैं और कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता यहां पर आयोजित की जा चुकी है इस ग्राउंड से कई एकलव्य एवं विक्रम अवार्ड खिलाड़ी निकले हैं और आज मध्य प्रदेश में देवास का नाम खेलों की श्रेणी में अग्रणी माना जाता है मुख्य अतिथि के उद्बोधन के पश्चात विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया सर्वप्रथम रिकवर 70 मी मैं प्रथम अमित कुमार द्वितीय नितिन यादव तृतीय तेजस गुप्ता रिकवर वूमेन में प्रथम सोनिया ठाकुर द्वितीय विस्तास तृतीय कृतिका बीच पुरिया 50 मीटर मेन में प्रथम स्थान राजीव भारती द्वितीय स्थान अभिषेक कुमार तृतीय स्थान दक्ष सिंह
50 मी वूमेन में अंशु चौहान प्रथम गुरचरण कौर द्वितीय शीतल बैरागी तृतीय स्थान पर रही सभी खिलाड़ियों को मेडल एवं सर्टिफिकेट अतिथियों द्वारा प्रदान किए गए पश्चात टूर्नामेंट के निर्णायकों को सम्मानित किया गया इनमें सर्वप्रथम अमित जैन नंदलाल मयूरी वर्मा देवेंद्र प्रेरित साहू मिलन चौहान निरंजन यादव रितेश मालवीय सोनू विश्वकर्मा पवन यादव आरती कुशवाहा आदि को प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए
हा देवास जिला आर्चरी एसोसिएशन के सचिव श्री अनिल श्रीवास्तव द्वारा प्रदान किए गए कार्यक्रम का संचालन श्री भरत वर्मा ने किया एवं आभार राजीव श्रीवास्तव ने माना