देवास /सोनकच्छ/ किन्नर के खिलाफ पुलिस थाने सोनकच्छ में उनके गुरु द्वारा झूठी शिकायत की गई है उपरोक्त जानकारी देते हुए मानसी शर्मा दीदी ( किन्नर) ने बताया कि मेरी गुरु मंजू बाई जागीरदार व उनके साथियों द्वारा मुझे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था जिससे परेशान होकर मैंने किन्नर समाज डेरा सोनकच्छ से अलग होने का निर्णय लिया और इस निर्णय के विषय में सोनकच्छ पुलिस थाना प्रभारी सहित पुलिस अधीक्षक व जिला देवास को 9 फरवरी 2024 को लिखित आवेदन देकर अवगत करा दिया है इसी सब वजह से मेरे गुरुद्वारा मुझ पर विभिन्न प्रकार के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं एवं मेरे गुरु और उनके साथियों द्वारा सोनकच्छ पुलिस थाने में मेरी झूठी शिकायत की जबकि मैं स्वयं का व्यवसाय करना चाहती हूं एवं एक आम नागरिक की तरह जीवन यापन करके अपना भरण पोषण करना चाहती हूं मुझे इन लोगों से जान का खतरा बना हुआ है मानसी दीदी ने मीडिया व अन्य संसाधनों के माध्यम से मुख्यमंत्री महोदय से अपने जीवन की सुरक्षा की मांग की है व आरोपियों की विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है

