देवास विशेष पॉस्को न्यायालय ने एक फैसले में आरोपी नानूराम मालविय को पोस्को की धारा के आरोपों से दोषमुक्त कर दिया है।
फरियादी द्वारा आरोपी के विरुद्ध थाना औद्योगिक क्षेत्र दिनांक 24.7.22 थाने देवास में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में अभियोजन ने 10 गवाहों को प्रस्तुत किया, लेकिन विशेष पॉस्को न्यायालय ने संदेह का लाभ देते हुए आरोपी नानूराम को दोषमुक्त किया है।
बचाव पक्ष की ओर से अभिभाषक श्वेतांक राज शुक्ला और अभिभाषक जय राय ने पैरवी की,उनके सहयोगी दिग्विजयसिंह बिड़वाल ,का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

