देवास आज नयापुरा क्षेत्र में एक मकान में आग लगने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई जानकारी के अनुसार नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र के नयापुरा में एक डेयरी संचालक के घर में आग लग गई आग सुबह 4 से 5 बजे के बीच लगना बताया जा रहा हे जब आग लगी तो घर के लोग सो रहे थे जिससे उन्हें बचाया नहीं जा सका मृतको के नाम दिनेश कारपेंटर 35वर्ष, गायत्री काटपेंटर 30 वर्ष इशिका 10 वर्ष, चिराग 7 वर्ष बताये गए है
रहवासियों के अनुसार आग नीचे डेरी में लगी व बढ़ते बढ़ते प्रथम फ्लोर वो द्वितीय फ्लोर तक पहुंच गई आग लगने की सूचना मिलते ही नगर निगम व बी एन पी की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया मगर जब तक आग बुझती घर में रह रहे पति पत्नी व बच्चों को पुलिस व नगर निगम की रेस्क्यू टीम बचा नहीं सकी व दम घुटने से चारों की मौत हो गई आग कैसे लगी इसका पुलिस जांच कर रही हे


