कन्नौद प्रतिनिधि कन्नौद स्थानीय नगर मैं विगत दिन गौंड बाना पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री वलवीर तोमर ने सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ ग्राम खुरदरी खेड़ा के एक आदाबासी परिवार के साथ कन्नौद थाने के कुछ कर्मचारियों ने ना सिर्फ पुरुषों के साथ वरन महिलाओं के साथ अभद्रता की थी इसकी जांच एस डी ओ पी कुशवाह से कराई गई जिसमें कन्नौद थाने के तीन पुलिस कर्मियों और एक अधिकारी दोषी पाते उनके पृतिवेदन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सूर्यकांत शर्मा ने दोषी पुलिस कर्मियों के बिरूध्द सख्त कारवाई के साथ जिला पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट भेज दी है । स्मरण रहे विगत मंगलवार गौंडवाना पार्टी के बैनर तले सैकड़ों आदाबासी महिला पुरुष के साथ प्रदेश अध्यक्ष श्री वलवीर तोमर ने आदाबासी परिवार पर पुलिस ज्यादती को लेकर कन्नौद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री धुर्वे को ज्ञापन देकर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की थी।

