विधायक एवं क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने रात भर जाग कर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
साप्ताहिक चलता चक्र डेस्क
देवास जिले में विगत 24 घंटे से सतत हो रही बारिश से समूचे जिले का हाल बेहाल है कई कस्बों का शहरी क्षेत्र से संपर्क टूट चुका है विशेषकर नर्मदा एवं जामनेर नदी के किनार पर बसे ग्रामों की हालत समाचार लिखे जाने तक काफी पानी से गिरे हुए हैं जो लोग फंसे हैं उनको क्षेत्र के विधायक आशीष शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सूर्यकांत शर्मा एसडीएम खातेगांव श्री संतोष तिवारी तहसीलदार मैडम के साथ पुलिसकर्मी नगर पंचायत कर्मी राजस्व विभाग का अमला क्षेत्र के कुछ जागरूक कार्यकर्ताओं ने समूची रात जागकर डूब क्षेत्र से सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है वर्तमान में नर्मदा का जलस्तर काफी तेजी के साथ बढ़ता दिखाई दे रहा है लगता है 1973 में आई बाढ़ का भी रिकॉर्ड टूटता नजर आ रहा है नेमावर कस्बा पूरी तरीके से चारों ओर से पानी से घिरा हुआ है कई मकानों में 4 से 5 फीट तक पानी भरा चुका है प्रशासन के क्षेत्रीय अधिकारीगण थाना खातेगांव एवं नेमावर के थाना प्रभारी और उनकी पूरी टीम रात भर से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के काम में लगी हुई है क्षेत्र के विधायक श्री आशीष शर्मा भी कल शाम से ही नेमावर पहुंच चुके थे स्थिति को देखते हुए वह भी रात भर अपने साथियों के साथ लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में लगे हुए हैं इसी के साथ हर आपात स्थिति से निपटने में के लिए प्रदेश स्तर तक क्षेत्र के अधिकारी संपर्क बनाए हुए हैं क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सूर्यकांत शर्मा ने तेराक दल को नेमावर बुला लिया है रात भर से समूचे क्षेत्र पर प्रशासन नजर बनाए हुए हैं कहीं भी किसी प्रकार की अपिरय घटना की सूचना नहीं है जो लोग बाढ से गिरे हुए हैं उन्हें बाहर निकालने के लिए पुलिस तथा प्रशासन ने लाउडस्पीकर तथा अन्य संसाधनों से सूचना देने के लिए नंबर बताए जा रहे हैं क्षेत्र का प्रशासन चोकन्न होकर सुरक्षा व्यवस्था में लगा हुआ है।

