देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें समाज की उन प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। जिन्होंने 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि म.प्र.शासन में पूर्व मंत्री पं. दीपक जोशी, विशेष अतिथि प्रेस क्लब अध्यक्ष पं. श्रीकांत उपाध्याय, सर्व ब्राह्मण समाज के संयोजक पं संजय शुक्ला, पूर्व युवा अध्यक्ष पं. दीपेश कानूनगो, युवा महासभा के संयोजक पं. आकाश अवस्थी थे। संचालन पं. चेतन उपाध्याय ने किया। समाज की प्रतिभाओं का सम्मान मेडल और प्रमाण पत्र से किया गया। 12वीं की मानसी शर्मा ने 88 प्रतिशत अंक बनाये। उन्हें अलग से एक शील्ड भेंटकर सम्मान किया गया। ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक पं. दीपक मिश्रा ने बताया कि हर वर्ष योग्य विधार्थी सम्मानित किये जायेंगे तथा उनको पढ़ाई में आ रही किसी भी परेशानी में सहयोग भी किया जाएगा। पूर्व मंत्री श्री जोशी ने सभी छात्र छात्राओं को सम्मानित करते हुये कहा कि किसी को भी शिक्षा में कोई भी परेशानी हो वह मुझे बताये। उन्होने अपनी तरफ से सम्मानित विद्यार्थियों को काँपीयां भेंट की। पं जोशी ने पं. बाजीराव पेशवा के योद्धा जीवन पर प्रकाश डालते हुए कह कि वे एक महान योद्धा थे। उन्होने अपने जीवन में 40 लड़ाईयाँ लड़ीं और 40 में ही जीत हासिल की। हमें ऐसा योद्धा बनना है जो हर बार जीते। महासभा के संयोजक पं. संजय शुक्ला ने मंच से हर वर्ष पं. बाजीराव पेशवा की जयंती और पुण्यतिथि पर कार्यक्रम कराये जाने की घोषणा की और कहा कि हमें ऐसे वीरों पर गर्व है। इस कार्यक्रम में महासभा सचिव पं. विधाचरण तिवारी, युवा जिलाध्यक्ष पं. मोहित शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष, पं. लक्की शर्मा, महामंत्री पं. पंकज तिवारी, महिला अध्यक्ष बबीता शर्मा, महामंत्री उषा पुराणिक, रश्मि मिश्रा, अंजू शर्मा, पं. भेरूलाल शर्मा, युवा महामंत्री पं. अंकुर जोशी, पं. विशाल शर्मा, पं. भूपेश कचोले, पं. सुधीर शर्मा, महासभा के पं. शशांक शर्मा उपस्तिथ थे। कार्यक्रम प्रभारी, युवा प्रदेश सचिव पं. दीपक शर्मा ने सभी का आभार माना।


