सोनकच्छ क्षेत्र में आबकारी की कार्रवाई05 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज एक कार वाहन जप्त


देवास कलेक्टर महोदय देवास ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में आबकारी देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसमें *दिनांक 15.10.2025 को आबकारी की सयुंक्त टीम द्वारा आबकारी वृत्त सोनकच्छ क्षेत्र में संदिग्ध स्थानों में पर सर्चिंग की गई जिसमे एक कार वाहन क्रमांक डी वाई 0619 को पकड़ा गया जिसकी डिक्की से 52 पाव देशी मदिरा तथा अन्य स्थानों से 45 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 800 किलो ग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया ,कार्यवाही में कुल 05 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत दर्ज किए गए है,जप्त सामग्री एवं वाहन का मूल्य लगभग 493000 रुपये है ।
आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव , दिनेश भार्गव ,डी पी सिंह,उमेश स्वर्णकार,कैलाश जामोद आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रायकवार ,दीपक धुरिया आरक्षक अरविंद,निकिता परमार,निहाल ,गोविंद,सनत,राजेश जोशी सैनिक किशोर,अनिल चोहान,अनिल सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।