सुनील योगी डिजिटल मीडिया विभाग में राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत

मुंबई: पत्रकार सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन “प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्टस पंजीकृत” डिजिटल मीडिया विभाग की राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती शशि दीप मुंबई की अनुशंसा पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस ने बागली देवास मध्य प्रदेश के वरिष्ठ क्रांतिकारी पत्रकार सुनील योगी को आगामी आदेश तक के लिए डिजिटल मीडिया विभाग में राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया गया है।
डिजिटल मीडिया विभाग की राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती शशि दीप मुंबई अनुसार संगठन का मूल उद्देश्य क्रांतिकारी पत्रकारों को एक जुट करना।उनको मुख्य धारा से जोडना तथा उनकी समस्याओं के निराकरण का प्रयास करते हुए उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करना मूल उद्देश्य होगा। मध्य प्रदेश के क्रांतिकारी पत्रकार सुनील योगी को (डिजिटल मीडिया इकाई )पी सी डब्ल्यू जे में राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष शरद मिश्रा डॉ प्रीति प्रसाद रेखा सोलंकी मुईन अख्तर मनोज जोशी योगेंद्र शर्मा डी एल चौहान पंडित रघुनंदन शर्मा अरविंद सिंह लोधी हीरालाल गोस्वामी खुमान सिंह बेस सहित प्रदेश भर के कई पत्रकारों ने बधाई देते हुए संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डा खालिद कैस एवं डिजिटल मीडिया की राष्ट्रीय संयोजक शशि दीप का आभार व्यक्त करते हुए हर्ष जताया