एस पी डॉ .शिवदयालसिंह ने वादा निभाया सट्टा कारोबारियों पर प्रभावी अंकुश लगाया

देवास (खुमानसिंह बैस/शाकिर अली दीप)  वह देशभक्ति जनसेवा के नारे को समर्पित सेवा मे साकार करते हैं… कर्तव्यपालन से  प्यार करते हैं… जनता द्वारा प्रशंसा के पुष्पों से  वर्दी का श्रृंगार करते हैं और अवैध कारोबार पर शक्तिशाली प्रहार करते हैं ।

देवास जिला पुलिस अधीक्षक डॉ .शिवदयालसिंह ने जो कहा वह कर के दिखाया और अधीनस्थों ने अवैध कारोबारियों पर अंकुश भी लगाया । सटोरियों का जुलूस भी निकाला और अवैध कारोबारियों मे पुलिस का खौफ भी पैदा किया ।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कोतवाली के ईमानदार प्रभारी उमरावसिंह ने सट्टा अड्डों को सुनसान कर दिया । देवास का कुख्यात सट्टाबाजार और कारोबार पुलिस की सख्ती और निरंतर सक्रियता से सिमट गया है ।

देवास मे बड़े खाईवालों का जुलूस निकालने से सभी बड़े सट्टा कारोबारियों ने अपना कारोबार सीमित कर लिया है । सूत्रों के अनुसार सटोरियों का धंधा मंदा हो गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और थानाप्रभारियों के अनुसार ये सामाजिक अपराध है और कभी खत्म नहीं हो सकता । हां इस पर कुछ हद तक अंकुश लगाया जा सकता है । कुछ अपवादों को छोड़कर सटोरियों को सत्ताधारियों सहित पुलिस और प्रेस का भी सहयोग मिलता है । सट्टे पर अंकुश लगाने का वादा पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयालसिंह ने किया था वह करके दिखा दिया ।