भारत सरकार उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रदान करेगी नौकरी…खेल मंत्रालय व केन्द्रीय कार्मिक मंत्रालय ,भारत सरकार ने 63 खेलों को शासकीय विभागों में सी स्तर के सरकारी पदों के वरीयता तय की है..बॉडी बिल्डिंग के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक श्री प्रेम सिंह यादव एवम राज्य शरीर सौष्ठव संस्था मध्यप्रदेश के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र सिंह कुशवाह ने खेल जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार ने खिलाड़ी और खेल हित में सरकारी नौकरी प्रदान करने का ऐतिहासिक निर्णय खिलाड़ियों की मेहनत के फलस्वरूप प्रदान किया है..देवास जिले बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष खुमान सिंह बैस ओर सचिव वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पूर्व में 24 खेलों को ही मान्यता थी..अब 67 खेलों को सम्मिलित किया गया है..उल्लेखनीय है कि प्रथम बार बॉडी बिल्डिंग को भी सम्मिलित किया गया है..राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त स्पर्धा में पदक प्राप्त खिलाड़ी शासकीय नोकरी के पात्र होंगे..साथ ही राष्ट्रीय शारीरिक दक्षता अभियान में राष्ट्रीय पुरुस्कार से जिन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है वे भी *सी केटेगरी में शासकीय सर्विस के पात्र होंगे..ये सभी खेल भारत सरकार के खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त होना आवश्यक है..खेल विभाग के निर्णय से बॉडी बिल्डिंग खेल के खिलाडिय़ों में उत्साह की लहर है..मेहनत कश खिलाड़ियों को समुचित अवसर प्राप्त होंगे..संस्था के उपाध्यक्ष डॉ मुमताज अकबर शेख अज्जू लीगल एडवाइजर चंद्रपाल सिंह छोटू खान,मुकेश जैन,समीर व्यास,महासचिव अतिन तिवारी, इंजिनियर गजेन्द्र मेहता ने भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है…

