
देवास(खुमानसिंह बैस) पुलिस अधीक्षक डॉ.शिवदयालसिंह की समर्पित सक्रियता विभाग के लिए प्रेरक और सफलताओं का प्रतीक बन रही है ।
सिविल लाइन थाना के तहत बीमा रोड पर मुखर्जी नगर में अवि कैफे के सामने 3 सितंबर को आदर्श उर्फ सजल त्रिपाठी पिता कमलकांत त्रिपाठी निवासी राजाराम नगर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी ।
हत्या करने वाले आरोपी शुभम पिता संतोष चौहान 24 वर्ष निवासी रानीबाग, शैलेंद्र उर्फ मंगल पिता कमलकिशोर शर्मा 24 वर्ष निवासी न्यू मुखर्जी नगर हालमुकाम बीमा रोड, शिवकुमार पिता जय सिंह रघुवंशी 22 वर्ष निवासी ग्राम खजूरी थाना अरोना जिला गुना हालमुकाम उत्सव वाटिका के सामने बीमा रोड, विनीत पिता संतोष गुप्ता 23 वर्ष निवासी विजयनगर हालमुकाम खालसा चौक निरंजनपुर इंदौर और मयंक शर्मा सजल और उसके दोस्त को गंभीर घायल कर फरार हो गये थे । घायल सजल त्रिपाठी की मौत हो गई थी और उसका साथी घायल होकर उपचाररत था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी जिसका परिणाम सफलता के रुप मे सामने इया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया । एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयालसिंह ने पत्रकारवार्ता में हत्या के मामले का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि पुरानी रंजिश और वर्चस्व को लेकर इस हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस ने शिवम चौहान निवासी रानीबाग, शैलेंद्र उर्फ मंगल शर्मा निवासी मुखर्जी नगर,शिव कुमार रघुवंशी ग्राम खजूरी थाना आरोना जिला गुना,हालमुकाम उत्सव वाटिका और विनीत गुप्ता निवासी विजय नगर को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी मयंक शर्मा फ़िलहाल फरार है। आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में उपयोग किये गए हथियार भी बरामद किए गये हैं ।एक आरोपी अभी फरार है।
एसपी ने हत्या के आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपए नगद इनाम देने की घोषणा की है।
पुलिस ने हत्या के आरोपियों का जुलूस निकाला….परिजनों ने की नारेबाजी
पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद सभी को घटनास्थल पर ले गई।पुलिस ने इस दौरान आरोपियों का क्षेत्र में जुलूस निकाला। जुलूस निकालने के दौरान मृतक के परिजनों ने नारेबाजी करते हुए आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की।
इनकी रही भूमिका
हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने में सिविल लाइन थाना प्रभारी संजय सिंह,उनि.विजेंदर सिंह सोलंकी,सउनि. राकेश शर्मा,प्र.आर. संतोष रघुवंशी, ठाकुर लाल पटेल, आर. संतोष रावत,विनय सिंह, रवि पटेल, लोकेश मुकाती, शिवप्रताप सेंगर सायबर सेल, धर्मवीर सिंह, राहुल चावड़ा, पंकज अजनोंदिया, कुलदीपसिंह सिकरवार की भूमिका सराहनीय रही है ।



