देवास (खुमानसिंह बैस/शाकिर अली दीप) कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी द्वारा कोविड-19 उपचार के लिए अनुबंधित अमलतास हास्पिटल एवं रिसर्च सेन्टर मे ऑक्सीजन की कमी से कुछ ही घण्टों मे तीन मौत का बयान सोशल मीडिया पर वायरल किया जिस पर कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला ने राजानी के बयान और आरोप का खण्डन किया है । कलेक्टर के आदेश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने टीम सहित अमलतास अस्पताल का निरीक्षण किया ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी. शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया/ इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से अमलतास अस्पताल मे ऑक्सीजन सिलेण्डर खत्म होने पर तीन मरीजों की मृत्यु की खबर चल रही है जो जांच मेअसत्य है ।
इधर कांग्रेस अमलतास अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर भाजपा सहित अन्य जिम्मेदारों और क्राइसिस कमेटी पर निशाना साध रही है और अव्यवस्थाओं को व्यवस्थाओं मै बदलने की मांग कर रही है ।
कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने तत्काल खबर को संज्ञान मे लेकर अमलतास अस्पताल प्रबंधन से जानकारी ली और सुबह 9 बजे सीएमएचओ डॉ एम.पी.शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. अतुल कुमार बिडवई, सहायक अस्पताल प्रबंधक धर्मेन्द्र जाट की सयुक्त टीम द्वारा अस्पताल का निरीक्षण कर जानकारी ली गई ।
निरीक्षण मे पाया गया कि अमलतास अस्पताल मे 8 सितम्बर को 156 मरीज भर्ती थे जिन्हे पर्याप्त मात्रा मे ऑक्सीजन मिल रही थी। अस्पताल मे 400 ऑक्सीजन सिलेण्डर की उपलब्धता थी। आवश्यकता अनुसार रिजर्व स्टॉक सिलेण्डर का उपयोग किया गया। अतिरिक्त स्टॉक के लिए 150 ऑक्सीजन सिलेण्डर रखे जाते हैं, रात मे रिफलिंग हेतु 150 ऑक्सीजन सिलेण्डर की गाडी भौपाल से आते समय खराब होने से लेट होने की सूचना पर प्रशासन द्वारा तत्काल जिला अस्पताल से ऑक्सीजन सिलेण्डरों की व्यवस्था कर ली गई थी। अस्पताल मे किसी भी मरीज की मृत्यु ऑक्सीजन की कमी से नही हुई। सभी भर्ती मरीजो के स्वास्थ्य की जानकारी दल द्वारा ली गई ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी. शर्मा ने बताया कि अमलतास अस्पताल मे 8 सितम्बर को 4 मरीजों की मृत्यु अन्य कारणों से हुई है। शांताबाई पति सत्यनारायण गिरी महिला उम्र-65 वर्ष निवासी शाजापुर भर्ती दिनांक-8 सितम्बर 20, उपचार के दौरान इनकी मृत्यु डायबटिज और ब्लड प्रेसर की बिमारी के कारण हुई इनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव है।
अशोक-नानुराम कुमावत पुरूष उम्र-42 वर्ष निवासी उज्जैन भर्ती दिनांक 8 सितम्बर उपचार के दौरान इनकी मृत्यु किडनी की बीमारी एवं क्रोनिक एल्कोहलिक के कारण हुई इनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव है।
जुबोबाई-शेर अली महिला उम्र-74 वर्ष निवासी एमजी रोड कन्नोद भर्ती दिनांक 31 अगस्त से इनका उपचार अस्तताल मे चल रहा था उपचार के दौरान इनकी मृत्यु मल्टी ओरगन फेलिवर के कारण हुई इनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव है।
आनंदराव-पुरूष उम्र-52 वर्ष निवासी सौनकच्छ इनका उपचार चल रहा था उपचार के दौरान इनकी मृत्यु निमोनिया,क्रोनिक,ब्लड प्रेसर की बीमारी के कारण हुई इनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव है।
डॉ शर्मा ने बताया कि अस्पताल मे भर्ती सभी मरीजो को चिकित्सकीय निगरानी में निर्धारित मात्रा मे आवश्यक ऑक्सीजन दी जाती है। किसी भी मरीज को ऑक्सीजन की कमी नही हुई।
अमलतास अस्पताल मे कोरोना के मरीज आश्चर्यजनक रुप से ठीक हो जाते हैं यह यहां के डॉक्टरों की योग्यता है । भले ही सामान्य मरीज की मृत्यु हो सकती है लेकिन कोविड-19 से संक्रमित मरीज जल्दी ही ठीक होकर प्रशासनिक अधिकारियों सहित अस्पताल प्रबंधन को धन्यवाद देकर घर लौट रहे हैं । जिला प्रशासन और सीएमएचओ अमलतास की व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं ।
अमलतास अस्पताल से सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार इस समय संभवतः वायरस म्यूटेशन के कारण ऐसी स्थितियां बन रहीं हैं कि मरीजों की अचानक ऑक्सीजन पर निर्भरता बढ़ रही है। ऑक्सीजन की सुगम उपलब्धता हेतु सप्लायर्स को मुंह मांगी कीमत पर एडवांस भुगतान करने के बाद भी वह अतिरिक्त डिमांड के सिलेंडर सप्लाय नहीं कर रहे हैं। कलेक्टर द्बारा उनको आदेश दिये जाने पर वेंडर सप्लाय बढ़ा रहे हैं। ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग पिछले 15 दिन में दुगनी और तीन चार दिन से अप्रत्याशित रूप से तीन गुना तक बढ़ गई है।
शहर और जिले मे कोरोना के विस्तार ,चिकित्सा और जांच को लेकर जिला चिकित्सालय सहित अमलतास अस्पताल पर भी गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं,ज्ञापन दिये जा रहे हैं,असंतोष व्यक्त किया जा रहा है । कुछ पत्रकारों का मानना है कि कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी सहित अमलतास के प्रबंधन को मीडिया के माध्यम से वास्तविकता जनता तक पहुंचाना चाहिये ।

