
देवास। नाहर दरवाजा थाना टीआई संतोष वाघेला को शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दो कंजर चोरी की बाइक लेकर रसूलपुर बाईपास होते हुए भोपाल बाईपास तरफ जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस जेल चौराहा बायपास पर पहुंची और नाकेबंदी कर सूचना के आधार पर बाइक सवार गोविंद पिता विष्णु हाड़ा 24 वर्ष निवासी इलियास खेड़ी थाना पीपलरावां और संदीप पिता प्रेम हाड़ा 25 वर्ष निवासी इलियास खेड़ी थाना पीपलरावां को रोका।पूछताछ की तो बाइक चोरी की होना बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बाइक जप्त की।पुलिस ने गोविंद और संदीप कंजर से पूछताछ की तो बताया कि रविंद्र कंजर निवासी इलियास खेड़ी के साथ मिलकर इंदौर और देवास में बाइक चुराते थे। पुलिस ने आरोपी रविंद्र पिता दूल्हेसिंह हाड़ा 21 वर्ष निवासी इलियास खेड़ी थाना पीपलरावां को गिरफ्तार किया। इलियास खेड़ी कंजर डेरे से आरोपी गोविंद संदीप और रविंद्र से कुल 6 बाइक जब्त की है। पुलिस ने गोविंद पिता विष्णु हाड़ा निवासी इलियास खेड़ी, संदीप पिता प्रेम हाड़ा निवासी इलियास खेड़ी और रविंद्र पिता दूल्हे सिंह निवासी इलियास खेड़ी से पूछताछ कर रही है।वहीं कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में अक्षय सेन पिता राम नारायण सेन 24 वर्ष निवासी माता मंदिर,भोपाल, राहुल पिता पंचम सूर्यवंशी 25 साल निवासी उमरेड,जिला छिंदवाड़ा को गिरफ्तार किया है। वही प्रदीप पिता काशीराम बसुत्कार 24 वर्ष निवासी संतोष नगर, गोरेगांव मुंबई के खिलाफ धारा 380 के तहत भोपाल के एमपी नगर मैं प्रकरण दर्ज है।जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर भी बाइक जब्त की है। पुलिस ने कुल 12 बाइक जब्त की है।कार्रवाई में कोतवाली टीआई उमराव सिंह, सब इंस्पेक्टर अजय डोड़, राजेश जाधव, प्रधान आरक्षक मांगीलाल,आरक्षक बलवान और विशाल की भूमिका रही।वही नाहर दरवाजा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संतोष वाघेला, प्रधान आरक्षक संजय सावनेर,जितेंद्र,आरक्षक नितेश, धर्मराज, राजेंद्र शर्मा, नवदीप भगवती और संजय धानक की भूमिका रही।

