सीएमएचओ डॉ सरोजनी जेम्स बेक ने किया प्रायवेट पेथालॉजी, सोनोग्राफी सेंटरो निजी नर्सिंग होम/प्राइवेट अस्पतालों का औचक निरीक्षण।

जिले मे संचालित प्रायवेट पेथालॉजी, सोनोग्राफी सेंटरो और नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन और निर्धारित मापदण्ड का पालन करते हुए संचालित करना अनिवार्य :-सीएमएचओ डॉ सरोजनी जेम्स बेक

राज्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन को लेकर कांग्रेस का सूचना अधिकार प्रकोष्ठ ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सोपा ज्ञापन

र देवास शहर जिला कांग्रेस कमेटी सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्वेतांक राज शुक्ला ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश में राज्य सूचना आयोग में आयुक्त की नियुक्ति को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेशअध्यक्ष पुनीत टंडन के नेतृत्व में चलाया जा रहे हैं…

मनकामनेश्वर सेवा समिति के तत्वाधान में भगवान् मनकामनेश्वर की शाही सवारी आज सोमवार को

पालकी में विराजित होकर भगवान करेंगे शहर का भ्रमणदेवास। मनकामनेश्वर सेवा समिति पुराना बस स्टेंड के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी परंपरागत रूप से भादौ के पहले सोमवार को भगवान् मनकामनेश्वर की भव्य शाही सवारी 26 अगस्त की शाम धूमधाम से निकाली जाएगी। जिसमे भगवान् शहर का हाल जानने…

रग्बी इंडिया कैंप के लिए खिलाड़ी कोलकाता रवाना

देवास। रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन मध्यप्रदेश सचिव अबरार अहमद शेख और रग्बी फुटबाल एसोसिएशन मप्र के टेक्निकल डायरेक्टर संदीप जाधव ने बताया कि जून में पुणे में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मप्र से तीन जूनियर बालिका खिलाड़ी का चयन हुआ हैं। जिसमें रश्मि ठाकुर, स्नेहा मेहर, और तनिषा पांचाल तीनो खिलाड़ी देवास…

प्रेस क्लब देवास की वार्षिक साधारण सभा बैठक सम्पन्न

देवास। प्रेस क्लब देवास की वार्षिक साधारण सभा की बैठक  भोपाल रोड़ स्थित सृष्टि क्लब में सम्पन्न हुई। प्रेस क्लब सचिव चेतन राठौड़ ने बताया कि बैठक में सदस्यों ने अपने सुझाव व विचार रखें। अध्यक्ष अतुल बागलीकर ने क्लब की वार्षिक गतिविधियों से सभी को अवगत करवाया। कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ मोदी…

बरसते पानी में पत्रकारों ने लगा दी शब्द बाण की झडी -जिलेभर के पत्रकारों ने दिखाया जज्बा, समागम में पहुंचे सैकड़ो पत्रकार

देवास। दिल में यदि कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो विपरीत परिस्थितियों भी किसी को रोक नहीं पाती हैं। ऐसा ही नजारा रविवार को आंचलिक पत्रकार संघ के पत्रकार समागम कार्यक्रम में देखने को मिला। बरसते पानी में देवास जिले के दूरस्थ अंचलो से पत्रकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज…

खेल से शरीर का सर्वांगीण विकास होता है  – महेन्द्रसिंह सोलंकीराज्य स्तरीय अंतर्विद्यालयीन खेल प्रतियोगिता 2024 का उद्घाटन सम्पन्न

देवास। खेल मानव जीवन के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण है, खेल से शारिरिक, मानसिक ही नहीं बल्कि खेल से शरीर का सर्वांगीण विकास होता है उक्त  बात महेन्द्र सिंह सोलंकी सांसद देवास शाजापुर लोकसभा ने राज्य स्तरीय अंतर्विद्यालयीन कबड्डी 17 वर्ष का बालक-बालिका कीड़ा प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कही।…

जलकार्य समिती अध्यक्ष ने ली जलप्रदाय विभाग की बैठक

देवास। नगर निगम के जलप्रदाय कार्य एवं जलप्रदाय मेटनेंस कार्य तथा अन्य संचालन, संधारण कार्यो को लेकर निगम जलकार्य समिती अध्यक्ष श्रीमती रितिका विनय सांगते ने विभागीय अधिकारियों एवं समिती के सदस्यों के साथ बैठक आहूत कर अधिकारियों से शहर मे जल वितरण को लेकर तथा शहर के कुछ वार्डो…

आंचलिक पत्रकार संघ का पत्रकार समागम 25 को देवास में

देवास। आंचलिक पत्रकार संघ द्वारा आगामी 25 अगस्त रविवार को संभाग स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। मक्सी रोड पर बीएनपी थाने के समीप स्थित चामुंडा पैलेस गार्डन में आयोजित इस सम्मेलन में संभाग के पत्रकार सहित विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि तथा देवास जिले के पत्रकार शामिल होंगे। कार्यक्रम…

आज माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की गौरवमयी उपस्थिति में भाजपा के वृहद सदस्यता अभियान के निमित्त प्रदेश भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में सहभागिता की।

इस अवसर पर सदस्यता अभियान के अंतर्गत सदस्यता वृद्धि की व्यापक एवं प्रभावशाली रणनीति सहित अन्य संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा की तथा वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों का सकारात्मक मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री अरुण सिंह जी, प्रदेशाध्यक्ष श्री वी.डी शर्मा जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री…