देवास (खुमानसिंह बैस ) कोतवाली पुलिस ने अन्धे कत्ल का किया पर्दाफाश सास ही निकली अपनी बहु की हत्यारन । बहू को बेटी मानना तो दूर उसकी हत्या कर अपने ही घर के निकट फेंक देने वालि सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।
सुनिता बाई पति राजू चौहान उस 30 साल जाति बागरी , निवासी बागरी मोहल्ला राधागंज? देवास की एरिना रोड माता टेकरी शीलनाथ धुनी मंदिर के पास झाड़ियों से गले में साड़ी का फंदा बंधा होकर मृत अवस्था में पड़े होने की थाना कोतवाली देवास पर सूचना प्राप्त होने पर थाने पर मर्ग पंजीबद्ध कर जॉच में लिया गया । मर्ग की जाँच दौरान मामला हत्या का पाये जाने से अपराध क 562 / धारा 302,201 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ .शिवदयालसिंह द्वारा अति . पुलिस अधीक्षक जगदीश डाबर के निर्देशन में और नगर पुलिस अधीक्षक विवेकसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उमरावसिंह द्वारा टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की शीघ्र पतासाजी हेतु निदेशित किया गया । प्रकरण की विवेचना के दौरान मृतिका सुनिता के हाथ मे महिला के बाल पाये जाने से मुख्य बिन्दु टारगेट रखकर आसपास के निवासी महिलाओ व सास से पूछताछ की गई ।
पूछताछ के दौरान मृतिका की सास शोभाबाई द्वारा अपनी बहु की एरिना रोड माता टेकरी शीलनाथ धुनी मंदिर के पास झाड़ियों के गड्ढे मे गला दबाकर हत्या कर साड़ी का फंदा गले में बांध कर फैकना स्वीकार करने पर दिनांक 26.09.2020 को गिरफ्तार किया गया । . उक्त अन्धे कत्ल के मामले को सुलझाने मे निरीक्षक उमरावसिंह थाना प्रभारी कोतवाली , उनि कृष्णा सूर्यवंशी , सउनि महेन्द्र सिंह ठाकुर , प्र.आर.
528 राधेश्याम शर्मा , आर .821 जितेन्द्र , म.आर .451 वंदन , आर .670 श्याम बिहारी की सराहनीय भूमिका रही ।
—– अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार —
एक अन्य सफलता एस पी डॉक्टर शिवदयालसिंह के निर्देशानुसार अति . पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जगदीश डाबर , नगर पुलिस अधीक्षक विवेकसिंह चौहान , हेडक्वार्टर उप पुलिस अधीक्षक किरण शर्मा के निर्देशन बीएनपी थाना प्रभारी मुकेश इजारदार एवं उनकी टीम को दिनांक 25-09-2020 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की ग्राम जामगोद में गुमटी के पीछे खेत पर बने मकान में निरंजन धाकड पिता भोजराजसिंह उम्र 28 साल निवासी ग्राम दुदलई थाना सोनकच्छ देवास द्वारा देशी शराब का अवैध व्यापार किया जा रहा है । सूचना पर कार्यवाही करते हुए दिनांक 25.09.2020 की रात्री में दबीश दी गई जिसमें मौके से आरोपी निरंजन धाकड फरार हो गया । मौके पर से 07 पेटी अवैध प्लेन शराब जिसमें एक पेटी में 50 क्वार्टर होकर कुल 350 क्वार्टर कीमती 24500 / रू व 01 मशीन ढक्कन पेक करने वाली , 30-30 लीटर वाली 08 प्लास्टीक की नीली केन , 01 बीकर कांच का , देशी मदिरा प्लेन शराब की बोतल के स्टीकर के पैकेट 12 , होलोग्राम का पैकेट- 01 , एवं 700 एम एल की 01 गोंद की शीशी तथा सफेद प्लास्टीक की थैली में प्लास्टीक की खाली शीशीयां और प्लास्टीक की थैली में ढक्कन व पैकिंग पुष्टे खाकी रंग के 30 नग मौके पर : धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट में जप्त किये जाकर आरोपी के विरुद्ध अप.क्र .455 / 2020 धारा 34 ( 2 ) आब.एक्ट का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया जाकर अनुसंधान के दौरान आरोपी निरंजन धाकड की तलाश करते आरोपी को गंधर्वपुरी फाँटा सोनकच्छ से गिरफ्तार किया गया ।
पुछताछ मे आरोपी निरंजन धाकड द्वारा जानकारी दी गई उसके द्वारा अवैध शराब का यह कार्य जावेद उर्फ टोनी निवासी पठान कुआ नाहरु की किराना दुकान के पास देवास के लिये किया जा रहा है । जिस पर कार्यवाही करते हुए आरोपी जावेद खान उर्फ टोनी पिता अजीजखान उम्र 32 साल निवासी नाहरु किराना दुकान के पास म.न .19 पठान कुआ देवास को भी उक्त प्रकरण में गिरफ्तार किया गया । दोनो आरोपीयों से अवैध शराब के क्रय- विक्रय एवं अवैध निर्माण के संबंध में पुछताछ की जा रही है । उक्त अवैध शराब के व्यापार के विरुद्ध की गई कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारिगण के निर्देशन में थाना प्रभारी मुकेश इजारदार एवं उनकी टीम सउनि . अजय साहनी , प्र.आर. 661 मनोज पटेल , प्र.आर. 406 सत्यनारायण सोनी , आर . 615 प्रदीप शर्मा , आर . 686 रामप्रतापसिंह , आर . 298 शिव कुमार , आर . 672 महेन्द्र , आर .812 भगवानसिंह अनि 138 रसीद खान , सै . 330 कुमेरसिंह , सै . 273 भगवानसिंह की सराहनीय भूमिका रही
उपरोक्त दोनो सफलताओं का नगर पुलिस अधीक्षक विवेकसिंह चौहान ने पत्रकारवार्ता मे पत्रकारों के सामने खुलासा किया ।

