अनुसूचित महिला पर अश्लील पोस्ट के आरोपी टोंकखुर्द पुलिस की सक्रियता से गिरफ्तार

देवास । (खुमानसिंह बैस/शाकिर अली दीप) टोंकखुर्द मे थाना प्रभारी प्रीति बाथरी की नियुक्ति से ही अवैध कारोबारियों और अपराधों पर अंकुश लगाने मे सफलताओं का सिलसिला लगातार जारी है ।
अपने अधिनस्थ सहयोगियों से बेहतर समन्वय और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन का परिणाम निरंतर सफलताओं के रुप मे सामने आ रहा है और पुलिस की विश्वसनीयता भी बढ़ रही है ।
27 सितम्बर 2020 को फरियादी घनश्याम पिता शंकरलाल 28 साल निवासी ग्राम देवगुराड़िया और उसके भाई दिनेश अटाड़िया ,करणसिंह गुर्जर द्वारा दिए गए आवेदन की जांच पर से अपराध धारा 509 भादवि के तहत दर्ज कर आरोपी राकेश पिता विक्रम कीर नि . जंघीपुर थाना भौंरासा के विरूध्द जांच में लिया गया । दिनांक 01.10.2020 को आरोपी शेरसिंह पिता बनेसिंह गुर्जर 20 साल निवासी ग्राम देवगुराड़िया,पप्पू पिता मेहरबान सिंह कुम्हार 21 साल निवासी ग्राम देवगुराड़िया, राकेश पिता विक्रम कीर 32 साल नि . जंघीपुर थाना भौंरासा को गिरफ्तार कर उनके मोबाइल से सोशल मीडिया पर एडिट कर डाली गई व्हाटसअप इमेज “जो देवगुराडिया की आनुसूचित महिला और गांव के करणसिंह गुर्जर को लेकर डाली गई थी और उस पर अश्लिल बातें लिखी थीं” को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आरोपियों द्वारा सोशल मीडिया का दुरूपयोग करने के अपराध मे धारा 67 आई टी एक्ट सहित पीड़ित महिला को अनुसूचित जाति का जानते हुए भी अपमानित करने के कारण धारा 3 ( 2 ) ( v ) ( a ) एसीएसटी एक्ट जोड़ कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय विशेष न्यायलय भेजा गया । टोंकखुर्द पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अनुसूचित महिला को अपमानित और बदनाम करने पर दर्ज हुए अपराध में सक्रियता दिखाते हुए , वर्तमान आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए तीन दिवस में उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की गई ।इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रीति बाथरी , आर 177 राजेश लुवानिया , आर 856 मुकेश , आर 560 संदीप , आर 471 पंकज , आर 614 नितेश गौर की विशेष भूमिका रही है ।