
देवास/बागली (खुमानसिंह बैस/रवि पाटीदार )विधानसभा उपचुनाव की आदर्श आचार संहिता के चलते आबकारी विभाग द्वारा लगातार क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण ,संग्रहण, परिवहन और विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए कार्यवाही की जा रही है ।
आबकारी विभाग की टीम को बुधवार के दिन फिर एक बार बड़ी सफलता हाथ लगी है।
आबकारी उड़न दस्ता प्रभारी नागेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा बुधवार के दिन मुखबिर कि सूचना के आधार पर ग्राम कामट में पहाड़ी के निकट बनेसिंह पिता मोहन जाति भील एवं नाहर सिंह पिता कालू सिंह जाति भील के घरों के पास खेत पर बने टप्पर पर जैसे हीआबकारी टीम पहुंची तो आरोपी दूर से देखकर जंगल का लाभ लेकर फरार हो गए । क्योंकि जंगल होने से तथा वाहन पहुंचने का रास्ता नहीं होने से टीम को पैदल ही जाना पड़ा जिनके यहां हाथ भट्टी मदिरा का निर्माण करने की सामग्री बड़ी तादाद में मिली। साथ ही टीम द्वारा भमोरी, चापड़ा , अमरपुरा में ढाबों पर भी कार्यवाही की गई जिसमें कुल 10 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारीष अधिनियम क के तहत पंजीबद्ध किए गए।
जिसमें 02 प्रकरण धारा 34(2) के तहत फरार आरोपियों बनेसिंह एवं नाहर सिंह निवासी काम कामट तहसील बागली के विरुद्ध पंजीबद्ध किए गए।
उक्त कार्यवाही में 20 पाव देशी मदिरा प्लेन,13 बोतल बियर,300 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 16000 लीटर महुआ लहान बरामद किया गया, महुआ लहान को मौके पर विधिवत नष्ट किया गया जप्त सामग्री का बाजार मूल्य 8 लख 64 हजार रुपए है।
इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव डी पी सिंह, आबकारी अशोक सेन, राजेश जोशी, विकास गौतम और संगीता यादव सम्मिलित थे।

