पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिवदयालसिंह द्वारा शस्त्र पूजन कर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

देवास (खुमानसिंह बैस/शाकिर अली दीप) दशहरा के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय और पुलिस लाईन मे परंपरानुसार शस्त्र पूजन किया गया ।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे शक्तिरूपा मैया दुर्गाभवानी की आरती पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिवदयालसिंह ,सहयोगी अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रुप से कर शस्त्र पूजन किया गया ।
पुलिस लाईन मे भी पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिवदयालसिंह के साथ जिले से आये पुलिस विभाग के अधिकारियों ,कर्मचारियों द्वारा शस्त्र पूजन मे शामिल होकर एक दूसरे को दशहरा की बधाई दी गई । सामूहिक शस्त्र पूजन ,हवन और आरती के बाद पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिवदयालसिंह द्वारा सभी देशवासियों को बधाई देकर सुख-समृद्धी ,आरोग्य और खुशियों की मंगलकामनाएं की गई ।