
रक्तदान शिविर का आयोजनदिनांक 28/12/2020 को देवास महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में अन्नपूर्णा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा पीपुल्स फोरम की 30 वी वर्षगांठ के उपलक्ष पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, पीपुल्स फोरम एक समाजसेवी संस्था है, जो कि अन्नपूर्णा फाइनेंस की पैतृक संस्था है इस दिवस पर हमने एवं अन्य लोगों ने बहुत बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं कुल 51 ब्लड यूनिट का दान किया इस दिवस पर अन्नपूर्णा फाइनेंस की तरफ से -ज़ोनल मैनेजर मनमोहन गोस्वामी, एरिया मैनेजर दलजीत सिंह, यूनिट मैनेजर नेतराम वर्मा, ब्रांच मैनेजर संदीप भावसार एवं कपिल चौरसिया व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे एवं जिला अस्पताल की ओर से डॉक्टर खनिजा शेख़ (ब्लड बैंक इंचार्ज) डॉ अनूप डांगी, डॉक्टर रमेश चौहान, डॉक्टर मुकेश चौधरी, डॉक्टर आनंद देशमुख, डॉक्टर रुकमणी मंडल एवं अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा एवं रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ|

