देवास। आम जनता परेशान हो गयी है। कोरोना संक्रमण से नहीं तो लाकडाउन से मर जायेगी। पिछले वर्ष के संक्रमण एवं लाकडाउन से ही पूरी तरह उभर नहीं पाये थे कि इस वर्ष करीब दो महीने के लाकडाउन से लोगो के सामने जीवन मरण का संकट खड़ा कर दिया है।
शुक्रवार को जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के पश्चात जिला प्रशासन द्वारा लाकडाउन को 30 मई तक बढ़ाये जाने पर, पूर्व पार्षद दिलीपसिंह ठाकुर ने यह बात कही। श्री ठाकुर ने कहा कि शासकीय उचित मुल्यो पर राशन के लिये लोगो, सोसायटियों एवं वेयर हाऊस में गेंहू की खरीदी, बिक्री एवं रखरखाव के लिये किसानो की भीड़ जमा हो रही है, लेकिन आम जनो को घरो में कैद करने के लिये लाकडाउन को लगातार बढ़ाया जा रहा है। बाहर निकलने पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। उठक बैठक लगवाई जा रही है। दुकाने बंद है, लेकिन कालाबाजारी, मुनाफाखोरी, जमाखोरी बढ़ रही है। किराना की जरूरी चीजो तेल, शकर, मिर्ची, नमक से लेकर पान गुटका एवं साग सब्जियों में आलु, प्याज, लहसुन, अदरक, गिलकी, कद्दु तक के दामो में 30 से 40 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो गयी है। व्यापारी आधी अधुरी शटर खोलकर दुकान से या होम डिलवरी करते हुए जमकर मुनाफाखोरी कर रहे है। आम जनता लूट रही है। घर में कैद होकर रह गयी है। काम धंधे बंद होने से बच्चो एवं परिवार के पेट भरने में मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। भूखे मरने की नौबत आ गयी है। पूर्व पार्षद श्री ठाकुर ने कलेक्टर से सोशल मीडिया के माध्यम से भी आग्रह करते हुए कहा है कि कलेक्टर साहब आपने 30 मई तक लॉकडाउन लगा दिया एक तरफ आप 54 कंट्रोल की दुकानें है। वहां पर हजारों की भीड़ लगी हुई है, परंतु आम जनता के लिए ना सब्जी मंडी खुली है ना किराने की दुकान खुली है ना व्यापारी की दुकान खुली है। क्योंकि आप कंट्रोल की दुकान से गेहूं तो दे रहे हैं परंतु उसमें आटा, दाल, नमक मिर्ची यह सब लगता है ,गैस लगता है, चूल्हा जलाने के लिए लकड़ी लगती है। किराने की दुकान सब्जी मंडी एवं कपड़े की दुकान, गैस की दुकान यह सब कोरोना वायरस की गाइडलाइन के हिसाब से चालू कर 2 घंटे 3 घंटे झोन वाइज दुकान चालू करवा दो। करीब दो माह के लाकडाउन के काल में भी प्रशासन कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में नाकाम रहा है। स्वास्थ्य व्यवस्थाएॅ चरमराई हुई है। दवाईयो एवं आक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी के दिन प्रतिदिन नए नए आरोपी सामने आ रहे है। प्रशासन व्यवस्थाओ में सुधार कर, कालाबाजारियो पर नकेल कसते हुए शीघ्रताशीघ्र लाकडाउन से निजात दिलवाये, ताकि आम जनता अपना जीवन यापन सुचारू रूप से कर पाये

