प्रदीप चौधरी ने शमशान को तोड़े जाने पर विधायक गायत्रीराजे से किये सवाल (कहा हिंदू धर्म की आस्था को चोट किसने पहुचाई?)

देवास ।समाजसेवी ,श्रीसिद्धिविनायक भक्त और कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी प्रदीप चौधरी की समर्पित सेवा ,सक्रियता सत्ताधारियों के लिए सरदर्द साबित हो रही है । जनता प्रदीप चौधरी को जमकर समर्थन दे रही है और मीडिया भी उनके जनहित मे दिये जा रहे बयानो और किये जा रहे सवालों को प्राथमिकता दे रही है ।
इस बार प्रदीप चौधरी ने एक विडियो जारी कर बताया कि 125 साल पुराने पवित्र शमशान को ( आपदा को भी अवसर बनाने वाले भू-माफियाओं द्वारा) प्रशासन-पुलिस से कथित सांठगांठ कर कोरोना काल में हटवाया गया जो कि निंदनीय है । यह किस भूमाफिया के साथ मिली भगत है ?, विधायक जी क्या इसमे आपकी भी भागीदारी है? यदि नही तो इस शमशान को पुन: पहले के रूप मे स्थापित करवाईये नही तो क्षेत्र के रहवासियों के साथ में अनशन पर बैठूंगा।श्री चौधरी ने बताया कि इस कार्रवाई से
हिंदू समाज आक्रोशित है । प्रदीप चौधरी ने चेतावनी दी है कि सात दिवस मे शमशान का शेड पुनः स्थापित कर अवैध बाउण्ड्री नहीं हटाई तो हम जनसहयोग से यह कार्य करेंगे ।