देवास। अमलतास हॉस्पिटल में ब्लैक फंगस की स्क्रीनिंग शुरू हो गयी है। उक्त जानकारी देते हुए अमलतास हॉस्पिटल प्रबंधक विजय जाट ने बताया कि अब अमलतास हॉस्पिटल में ब्लैक फंगस के मरीजो के लिए ओ.पी.डी.भी शुरू कर दी गई है, जिसमे मरीजो की स्क्रीनिंग की जाती है, ऐसे मरीज जो कोविड-19 से ठीक होकर घर जा चुके हो और ऑक्सीजन पर रहे हो तथा जिनको शुगर की बीमारी हो। ऐसे मरीज जैसे नाक बंद होना, मरीज के दाँत में दर्द होना, चेहरे पर सुन्न पन होना, सिर में दर्द होना। ऐसे मरीज तुरंत अमलतास हॉस्पिटल आकर दिखाए, जिन मरीजो में उपरोक्त लक्षण हो। ब्लैक फंगस की ओ.पी.डी. जिनके तहत मशीनों द्वारा मरीज की जाँच की जाएगी तथा लक्षण पाए जाने पर दूरबीन द्वारा जाँच व ऑपरेशन किया जाएगा। आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज निःशुल्क किया जाएगा।

