मालवा के खेत नर्मदा के पानी से हरे भरे होते हैं तो यह सभी के संयुक्त प्रयास का नतीजा है ! पाटीदार सुनील योगी✒️


बागली- देवास जिले में विशेषकर बागली, हाट पिपलिया, और देवास के कृषक गांव नर्मदा ड्रिप इरिगेशन से सिंचित होकर हरे भरे होते हैं! तो क्षेत्र के लिए सबसे खुशी की बात होगी मालवा में नर्मदा लाने के लिए जिले के सभी जनप्रतिनिधि विधायक एक ही विचारधारा के साथ सहयोग कर रहे हैं! देवास विधायक गायत्री राजे पवार हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी बागली विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे कन्नौद विधायक आशीष शर्मा सहीत सभी जनप्रतिनिधियों का संयुक्त प्रयास मालवा क्षेत्र को पूर्ण रूप से सिंचित करने के लिए आगामी पीढ़ी भुलेगी नहीं उक्त बातें भारतीय किसान संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष गोवर्धन पाटीदार ने कहते हो बताया कि छूटे हुए गांव को जोड़ने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग नकारा नहीं जा सकता नवनिर्वाचित विधायक मनोज चौधरी ने बागली एवं हाटपिपलिया को समान रूप से देखते हुए छूटे हुए गांव के नाम आगे बढ़ाएं नतीजा सामने आ रहा है ! शीघ्र ही मालवा क्षेत्र नर्मदा जल से सिंचित होकर हरा भरा दिखाई देगा सिंचाई पर्याप्त होने से किसी भी किसान की जमीन सिंचाई के अभाव में खाली नहीं रहेगी वह भी अन्नदाता के रूप में देश का सहयोग करेगा!