देवास।मध्य प्रदेश के सीधी में पत्रकारों के साथ हुई घटना के विरोध में देवास प्रेस मीडिया पत्रकार संघ ने विरोध कर उक्त कृत्य की पुनरावृत्ति ना हो को लेकर देवास कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष श्रीकांत उपाध्याय ने कहां नाट्य कर्मियों पत्रकार के साथ जो सीधी में घटना हुई है हम उसकी निंदा करते हैं और हम सरकार से मांग करते हैं जिस पुलिसकर्मी के द्वारा यह कृत्य किया गया है उसे नौकरी से बर्खास्त किया जाए पत्रकार व नाट्य कर्मी साथियों को थाने में नग्न अवस्था में बिठाया गया जो कि देश के चौथे स्तंभ का अपमान है। जिसका हम सभी पत्रकार साथी विरोध करते है। ज्ञापन के दौरान पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष श्रीकांत उपाध्याय हेमंत शर्मा सौरभ सचान तरुण मेहता शकील खान दीपक विश्वकर्मा कमल अहिरवार आदर्श ठाकुर चेतन योगी राजेश मालवीय , मुकेश पांचाल राजेश धनेचा बाबू भाटिया राम माल्या मोनू कुशवाहा फरीद खान मुर्तजा सैफी धीरज सेन रूपेश मेहता पंडित रघुनंदन समाधिया हर्षद नितिन राठौड़ ज्ञानेंद्र राजपूत पप्पू चौहान आदि पत्रकार मौजूद थे

