देवास 22 मई 2022/ स्वास्थ्य विभाग द्वारा ‘’आजादी का अमृत महोत्सव’’ अंतर्गत देवास में जिला मुख्यालय पर 23 और 24 मई को जिला अस्पताल में दो दिवसीय जिला स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जायेगा। निःशुल्क स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी और विधायक देवास श्रीमती गायत्री राजे पवार द्वारा 23 मई को सुबह 10 बजे किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम.पी.शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य समुदाय के प्रत्येक वर्ग को स्वास्थ्य प्रदायगी, जांच एवं निःशुल्क दवाइयों के साथ स्वास्थ्य के प्रति महत्वपूर्ण योजनाओ के लाभ देना है। स्वास्थ्य मेले में जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों की स्क्रीनिंग 4डी के तहत की जायेगी। जिसमे किसी भी प्रकार का दोष, रोग, कमी और विकासात्मक विलम्ब की जॉच, टी.बी. स्क्रीनिंग, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच, संचारी एवं गैर संचारी बीमारी का परीक्षण, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण उपचार स्त्रीरोग विशेषज्ञ के माध्यम से किया जावेगा।
स्वास्थ्य मेले में परिवार कल्याण परामर्श, परिवार नियोजन के लिए आवश्यक स्थाई, अस्थाई एवं आधुनिक संसाधनों के संबंध में परामर्श, स्वास्थ्य मेले में आने वाले बच्चों के टीकाकरण की अद्यतन स्थिति देखते हुए उम्र के आधार पर टीकाकरण पूर्ण किया जायेगा, जनरल मेडीसिन डिजिटल आईडी निर्माण और सीबीएसी फॉर्म भरना, मधुमेह की जांच, डिजिटल स्वास्थ्य आईडी की काउंटर-जेनरेशन और स्क्रीनिंग, हाइपरटेंशन स्क्रीनिंग काउंटर-जनरेशन ऑफ डिजिटल हेल्थ आईडी और स्क्रीनिंग, ओरल कैंसर स्क्रीनिंग काउंटर-जनरेशन ऑफ डिजिटल हेल्थ आईडी और स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य शिक्षा और स्वास्थ्य संवर्धन सेवाएं, आहार परामर्श, आदि के बारे में जानकारी दी जायेगी।
स्वास्थ्य मेले में एबी-डिजिटल हेल्थ आईडी, आयुष्मान भारत कार्ड, जेएएस भूमिका, एनसीडी सामान्य चिकित्सा सेवा, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण, मोतियाबिंद जांच, ईएनटी जांच, त्वचा जांच, पोषण के लिए परामर्श, परामर्श आरटीआई/एसटी/एड्स नियंत्रण, कुष्ठ नियंत्रण, टीबी नियंत्रण, मलेरिया, अंधेपन की रोकथाम (आंखों की जांच), धूम्रपान और तंबाकू के उपयोग के बुरे प्रभाव, कैंसर नियंत्रण जागरूकता, मोतियाबिंद जांच तथा अन्य नेत्र रोग की जांच एवं उपचार, दांतों के परीक्षण एवं ओरल कैंसर की जांच, सेवाये दी जायेगी।
स्वास्थ्य मेले के लिए जिला अस्पताल शासकीय चिकित्सक विशेषज्ञो के अलावा इन्दौर और अमलतास के प्रायवेट अस्पतालों के चिकित्सक विशेषज्ञो की सेवाएं भी स्वास्थ्य मेले मे ली जायेगी। विकासखण्ड स्तरीय मेलो से रेफर केसेस और अन्य मरीजो को उच्च गुणवत्ता की जॉच व उपचार निःशुल्क मिल सकेगा गंभीर बिमारियों के उपचार हेतु आयुषमान कार्ड का लाभ भी दिलाया जाएगा।

