मुख्‍यमंत्री श्री चौहान वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से 27 मई को सुबह 06.30 देवास जिले की समीक्षा बैठक लेंगे

समीक्षा बैठक के संबंध में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने ली जिला अधिकारियों की बैठक

देवास 26 मई 2022/ मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से 27 मई को सुबह 06.30 देवास जिले की समीक्षा बैठक लेंगे। समीक्षा बैठक के संबंध में कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, वन संरक्षक श्री पीएन मिश्रा, अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे, नगर निगम आयुक्‍त श्री विशाल सिंह चौहान सहित अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने विभागवार योजनाओं की समीक्षा की। उन्‍होंने जिला अधिकारियों को निर्देश दिये कि समीक्षा बैठक में सभी जिला अधिकारी अपने विभागो द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति की जानकारी के साथ उपस्थित रहे। सभी जिला अधिकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी कलेक्‍टर कार्यालय में भी भेजे।