


देवास/केलादेवी से बालगढ़ बायपास को जोड़ने के लिए एमआर वन रोड बनाया जा रहा हैकेला देवी से बालगढ़ के बीच दुर्गानगर बस्ती के 11 मकान निर्माण कार्य में बाधित हो रहे थे बाधित मकानों के परिवार से निगम के अधिकारियों ने चर्चा की गई विधिवत उन्हें सूचना पत्र भी दिए गए थे परिवारों से चर्चा के उपरांत वह रोड निर्माण कार्य के लिए अपने मकान से अन यंत्र शिफ्ट होने के लिए तैयार हुए जिनको माननीय विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार एवं निगमायुक्त विशाल सिंह चौहान के निर्देशन में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मल्टी में 9 परिवारों को शिफ्ट किया गया जिसमें से दो परिवार स्वयं अपनी मर्जी से अन्य स्थान पर शिफ्ट हुए।
रहवासी गणेश ने बताया कि मकान एमआर टेन वन में आ रहा था। इसलिए खाली कर रहे है मल्टी में शिफ्ट हो रहे हैं। पहले हमें नोटिस दिए गए थे। निगम उपयंत्री जितेंद्र सिसोदिया ने बताया कि एमआर रोड में 11 मकान बीच में आ रहे थे। उन्हें आज पूर्णता हटाने की कार्रवाई की गई।

