कराओके क्लब देवास के द्वारा 29/05/2022 को एक शानदार सांगीतिक सवर संध्या का आयोजन किया गया,जिसमे साथी कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार सदाबहार गीतो की प्रस्तुतियां दी गई जिसे सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए ओर झूमने से अपने आप को नहीं रोक पाए।क्लब प्रमुख अजय सोलंकी गुरूजी ने बताया कि ये सांगीतिक आयोजन देवास के रॉयल पैलेस होटल में आयोजित हुआ,कार्यक्र म की शरूआत मा सरस्वती वंदना से हुई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजय सोलंकी(गुरूजी),सुनिल मालवीय,अजय अर्थ,वरिष्ठ पत्रकार एवं गायक मोहन दादा वर्मा,पत्रकार खुमान सिंह बैंस,जैनेन्द्र सिंह पंवार,सुरेन्द्र पांडे,पंकज नामदेव,नवीन पुरोहित,शक्ति ठाकुर, प्रविनराज सहगल,,राजेंद्र वड़नेरे,राजेंद्र वर्मा,मुकेश मालवीय,गौरव मालवीय,नेहरू युवा केंद्र के अनिल जैन,देवास मुसिकल के धर्मेंद्र रेनीवाल,साधना श्रीवास्तव,पूजा साहू, डॉ शैफाली,शिल्पी अग्निहोत्री,अशा दूबेजी द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी गई जिसमे 40 संगीत प्रेमियों ने उत्साह से भाग लिया।इस आयोजन में होटल रॉयल पैलेस के मालिक श्री आनंद यादव जी भी सपरिवार पधारे ओर संगीत का आनंद लिया,भारतीय जीवन बीमा के सहायक शाखा प्रबन्धक पुनीत जलंधरा जी भी सपरिवार पधारे,खेल एवं शिक्षा जगत से आदिल पठान सर,तस्लीम मिर्ज़ा सर,अनिस सर, पारस निया सर भी उपस्थित हुए।कराओके क्लब सदैव शौकिया गायकों को मंच देने का कार्य करता है।जिससे प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलता रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय गुरुजी ने किया एवं आभार मोहन वर्मा जी माना।

