भाजपा महापौर प्रत्याशी ने जमा किया नामांकन, सभी बड़े नेता रहे मौजूद भारतीय जनता पार्टी अधिकृत प्रत्याशी गीता दुर्गेश अग्रवाल ने कलेक्टर कार्यालय में महापौर पद के लिए प्रत्याशी के रूप में जमा किया नामांकन


देवास। भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी गीता दुर्गेश अग्रवाल ने गुरुवार दोपहर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, विधायक गायत्री राजे पवार, जिला महामंत्री राजेश यादव, भाजपा नेता रवि जैन, दुर्गेश अग्रवाल आदि बड़े नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। श्रीमती गीता अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी ने महापौर पद के प्रत्याशी के रूप में अधिकृत किया है। श्रीमती अग्रवाल के नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। भाजपा जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी इस नगर निगम चुनाव में पूरी ताकत और एकजुटता के साथ मैदान में उतरेगी। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी रही नामांकन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव कार्य में संलग्न है और सभी कार्यकर्ता अपनी पूरी क्षमता के साथ जनता के बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी सरकार की उपलब्धियां बता रहे हैं। इस अवसर पर विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने कार्य को भलीभांति करते हैं। यहां एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरा संगठन चुनाव लड़ता है। टिकट वितरण के साथ ही सभी कार्यकर्ता एकजुटता से अपने कार्य में तन मन धन से लग गए हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह बैस, अशोक सोलंकी, शशिकांत यादव, सचिन जोशी, गणेश पटेल, मनीष सेन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।