देवास। वार्ड 14 बीराखेड़ी क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याषी के रूप में चंद्रकांता राहुल परमार ने कलेक्टर कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। इस वार्ड में पार्षद पद के बाहरी प्रत्याषियों से जनता नाराज है और राहुल परमार वार्ड के स्थानीय निवासी होने के साथ लगातार कई वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय हैं। गुरूवार को कलेक्टर कार्यालय में श्रीमती परमार ने रिटर्निंग ऑफिसर एवं जिला पंचायत सीईओ प्रकाषसिंह चौहान को अपना नामांकन सौंपा। इस अवसर पर अजय सेंधव, मनोज अमजेरिया, हरि ठाकुर, धीरज ठाकुर, राम साहनी, लखन मालवीय, दीपक विष्वकर्मा, हर्ष वर्मा, राम माल्या, रोहित परमार, आषीष परमार सहित बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक उपस्थित थे।

