आमआदमी पार्टी की महापौर प्रत्याशी चाना ज्ञानेश का आमजन से निरंतर सम्पर्क रंग ला रहा है (स्वच्छ घोषणापत्र सभी को पसंद आ रहा है)

देवास(। नगरीय निकाय चुनाव मे भाजपा-कांग्रेस की महापौर प्रत्याशियों के प्रति जनता मे सहानुभूति है लेकिन वह इनके संचालकअ न्य होने से नाराज है । इस समय मतदाता निर्दलीय मनीषा दीपक शिवा चौधरी और आमआदमी पार्टी की युवा शिक्षित प्रत्याशी चाना ज्ञानेश के पक्ष मे नजर आ रहे हैं । दोनो का जनसंपर्क शहर मे चर्चा का विषय बना हुआ है । मनीषा चौधरी देवास की बेटी बहु हैं तो चाना शहर की सौम्य और लाड़ली बिटिया के रुप मे चर्चित हो रही हैं । आमआदमी पार्टी की चाना के घोषणा-पत्र से अनेक मुद्दे दूसरी पार्टियों ने ले लिए हैं ।

आम आदमी पार्टी देवास (म.प्र.) के घोषणा पत्र मे

● भ्रष्टाचार मुक्त नगर पालिका निगम सभी योजनाओं एवं उनके बजट की जानकारी का समाचार पत्रों में प्रकाशन/ कमीशनखोरी के सबूत मिलने पर तुरंत कार्यवाही/
रिश्वत मांगने वालों पर सख्ती से कार्यवाही/24 घण्टे महापौर हेल्प लाईन /
तीन माह में जनता मेला व जनता की अदालत जहाँ महापौर भी उपस्थित रहेंगी /
पार्क एवं उद्यानों में सोलर लाईट की व्यवस्था /
• ग्रीन देवास के तहत बड़ी संख्या में वृक्ष लगाने हेतु घर – घर पौधे पहुँचाने की व्यवस्था /
•अनेक स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय विशेष कर महिलाओं की सुरक्षा के अनुरूप पिंक टायलेट का निर्माण/
ठेकेदार के साथ काम करने वाले मजदूर तथा नगर निगम और विद्युत मंडल से कार्य मुक्त किये गये कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान/
औद्योगिक एवं व्यापारिक क्षेत्र की समस्याओं के तुरंत समाधान एवं निराकरण हेतु विशेष काउंटर/
• औद्योगिक व व्यापारिक क्षेत्रों के पास फायर बिग्रेड की गाड़ी हमेशा उपलब्ध/
• घाटे मे चल रहे उद्योग और व्यापार को टैक्स में छूट/
• शुद्ध पीने के पानी की नियमित व समुचित व्यवस्था/
• जगह जगह पार्किंग की व्यवस्था/
• सभी बस्तियों में स्ट्रीट लाईट/
• सभी जगह अच्छी सड़कें/
● अवैध कालोनियों को वैध करके बिजली पानी सडक की सुविधाएं देना/
• पैकी के प्लाट पर मकान बनाने की अनुमति/
• गरीब वर्ग को हाऊस टेक्स माफ एवं अन्य टैक्स में छूट /और कचरा वाहन मुफ्त aap AAM AADMI PARTY
• बरसात के पानी का संचयन/ Rain Water Harvesting को प्रोत्साहित करना /
पुराने जल स्त्रोतों, बावडियो एवं कुओं को पुनः जीवित करना/
● बीमार व घायल पशुओं को अस्पताल ले जाने हेतू वाहन/
• पशुओ एवं जानवरो के लिए पानी पीने की व्यवस्था/
• हाट बाजार में सब्जी बेचने वालो के लिए सुविधा जनक स्थान जिससे रहवासियों को ट्रैफ़िक से परेशानी ना हो ।
स्व. श्री भोजसिंह राव पवार एवं स्व. श्रीमती छाया राजे पवार (प्रत्याशी के नाना – नानी) होकर उनकी स्वच्छ और समाजसेवी छवि का लाभ भी युवा महापौर प्रत्याशी चाना को मिल रहा है । चाना कहती हैं लक्ष्य पर दृष्टि और सेवा संकल्प के साथ सक्रिय हूं । जनसमर्थन और सहयोग से सफलता तय है ।