पाली नगर परिषद के 15 वार्डों में चल रहा है मतदान दोपहर 12:00 बजे तक 46% हुआ मतदान


बागली – बागली विकासखंड की करनावद नगर परिषद, हाटपिपलिया नगर परिषद, एवं बागली नगर परिषद में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है । कई मतदान केंद्रों पर संबंधित वार्ड के प्रत्याशी मोबाइल लेकर मतदान केंद्र में घुस रहे हैं । जिसमें बागली का वार्ड क्रमांक 3 भी शामिल है। ईवीएम मशीन में एक बार यह पता नहीं लग रहा है कि आपका मतदान सुरक्षित रूप से डल गया या किसके पक्ष में डला है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई ईवीएम मशीन में यह सुविधा नहीं है जबकि लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में जो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई है। उसमें मतदान के बाद मत किसके पक्ष में गया यह देखने की सुविधा रहती है।

Leave a Reply